पीलीभीत:
जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी श्री प्रवीण कुमार त्यागी के निर्देशन में जनपद पीलीभीत की सभी गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाया गया।


जनपदभर की गौशालाओं में आयोजित इस उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बीसलपुर क्षेत्र की VGSK करेली गौशाला में माननीय विधायक श्री विवेक कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी बीसलपुर, और नगर पंचायत अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से गोवर्धन पूजा में भाग लेकर गोमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं नगर पालिका गौशाला पूरनपुर स्थित देवीपुरा गौशाला में डीएम पीलीभीत श्री ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम सदर श्रृद्धा सिंह, तथा तहसीलदार आर्ची गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला, जहां सभी ने मिलकर गोवर्धन पर्व का संदेश — “गोसेवा ही सच्ची सेवा है” — को दोहराया।
इस अवसर पर अनुराग शर्मा, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग एवं प्रदेश मंत्री, विश्व हिंदू महासंघ गो रक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश भी उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि —
“गौशालाओं का संरक्षण और गोसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस दिशा में प्रशासन और समाज की संयुक्त पहल प्रेरणादायक है।”
पूरे जनपद में गोवर्धन पूजा का यह उत्सव श्रद्धा, आस्था और गोमाता के प्रति समर्पण की मिसाल बन गया।
