पीलीभीत से बड़ी और प्रेरक खबर!
दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद की सभी गौशालाओं में रोशनी, भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला।
जिलाधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार त्यागी के नेतृत्व में
खजुरिया पचपेड़ा विकासखंड बरखेड़ा की अस्थाई गौशाला समेत पूरे जिले की गौशालाओं में दीप प्रज्वलन, साज-सज्जा और साफ-सफाई का आयोजन किया गया।

गोबर से बने दीपकों से पूजा कर गौमाता की आराधना की गई — जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला, बल्कि महिलाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त हुए।
अनुराग शर्मा, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य गो सेवा आयोग, और प्रदेश मंत्री विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ, ने बताया कि
गोवर्धन पूजा के अवसर पर विशेष पूजा और गोसेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
यह पहल प्रदेश में स्वावलंबन, गोसंरक्षण और जनभागीदारी का अद्भुत उदाहरण बन रही है।
Namestey India News, पीलीभीत से रिपोर्ट।
