Home » देश » UTTARPRADESH » ETHA » दीपावली से पहले एटा में बड़ा एक्शन! मिलावटी मिष्ठाई पर छापा, 22 किलो दूषित खोया नष्ट — खाद्य विभाग सख्त मोड में!

दीपावली से पहले एटा में बड़ा एक्शन! मिलावटी मिष्ठाई पर छापा, 22 किलो दूषित खोया नष्ट — खाद्य विभाग सख्त मोड में!

दीपावली पर्व से पहले जनपद एटा में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर आज विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य)-II डॉ. चमन लाल के निर्देशन में गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सैंपलिंग की कार्यवाही की।
इस दौरान अलीगंज स्थित मातादीन मिष्ठान भंडार पर भंडारित 22 किलोग्राम दूषित मिष्ठाई को मौके पर नष्ट कराया गया।
वहीं, शनि गुप्ता स्वीट शॉप, शिकोहाबाद रोड से खोया बर्फी का नमूना जांच के लिए लिया गया।

डॉ. चमन लाल ने बताया कि नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुसार, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कौशल त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भारती, विमल कुमार और पूनम भी शामिल रहे।

👉 दीपावली से पहले खाद्य विभाग की ये कार्रवाई मिलावटखोरों के लिए बड़ा संदेश मानी जा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या