Home » देश » “कानपुर में दो स्कूटी में ब्लास्ट, 8 लोग घायल — अवैध पटाखों का खेल उजागर!”

“कानपुर में दो स्कूटी में ब्लास्ट, 8 लोग घायल — अवैध पटाखों का खेल उजागर!”

कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है!
दिनांक 8 अक्टूबर 2025, रात्रि लगभग 7 बजकर 15 मिनट पर थाना मूलगंज क्षेत्र के मिश्री बाजार, मेस्टन रोड में एक भीषण धमाका हुआ।
दो स्कूटी में हुए ब्लास्ट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

घटना में 8 लोग घायल हुए हैं — जिनमें से 4 को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया, जबकि 2 को मामूली चोटों के बाद घर भेज दिया गया और 2 अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है।

 

प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ — ये विस्फोट अवैध पटाखों के भंडारण के कारण हुआ था!
घटनास्थल के पास ही भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए, और लगभग 25 मीटर की दूरी पर स्थित एक गोदाम में विस्फोटक सामग्री (Explosive Materials) मिली, जो पटाखों के निर्माण में प्रयुक्त होती है।

 

पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने बताया कि —

“यह पूरी तरह स्थानीय स्तर की घटना है, किसी आतंकी संगठन या बाहरी साजिश से इसका कोई संबंध नहीं है।”

 

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहें — जैसे “घटना मस्जिद के पास हुई” या “खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़ी” — पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए —
🔹 घटना में शामिल 12 लोगों की पहचान की है,
🔹 2 स्कूटी बरामद की गईं (जिनमें से एक चोरी की निकली),
🔹 और SHO सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
साथ ही संबंधित ACP को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते जांच में जुटे हैं।
यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ा अलर्ट बनकर सामने आई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या