Home » देश » चिराग पासवान का बड़ा बयान — “बातचीत चल रही है, सही समय पर सही फैसला होगा, मेरी केवल एक मांग — बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट”

चिराग पासवान का बड़ा बयान — “बातचीत चल रही है, सही समय पर सही फैसला होगा, मेरी केवल एक मांग — बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट”

खगड़िया से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि उनकी राजनीति पद या सीटों की नहीं, बल्कि बिहार के हितों की है।

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा —

“बातचीत बहुत अच्छे माहौल में चल रही है, और सही समय पर सही फैसला लिया जाएगा। बार-बार यह कहना कि चिराग नाराज हैं, यह गलत है। चिराग पासवान सिर्फ एक मांग करता है — बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट।”

उन्होंने साफ कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत नाराजगी या पद की मांग नहीं है। उनका उद्देश्य बिहार के विकास और जनता की प्राथमिकताओं को सबसे आगे रखना है।

राजनीतिक हलकों में इस बयान को आने वाले विधानसभा गठबंधन समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
चिराग पासवान का यह रुख बताता है कि वह बिहार की राजनीति में विकास आधारित एजेंडा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या