Home » देश » UTTARPRADESH » BAREILLY » बरेली में दारोगा की गुंडई! जीएसटी विभाग के स्टेनो की बीच सड़क पर पिटाई — मामला पहुंचा कोतवाली

बरेली में दारोगा की गुंडई! जीएसटी विभाग के स्टेनो की बीच सड़क पर पिटाई — मामला पहुंचा कोतवाली

बरेली, उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दारोगा द्वारा जीएसटी विभाग के स्टेनो की पिटाई का मामला सामने आया है।
घटना सीडीओ आवास के पास स्थित एक होटल के बाहर की बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, होटल के बाहर कैंफर (कपूर) के पानी से हाथ धोने को लेकर दारोगा और स्टेनो के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर दारोगा ने स्टेनो को गाड़ी के पीछे ले जाकर थप्पड़ जड़ दिए
इस घटना के बाद मौके पर जीएसटी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

पीड़ित पक्ष ने आरोपी दारोगा के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद मामला जांच में है।
पुलिस प्रशासन ने कहा है कि साक्ष्य और बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर वर्दीधारी दबंगई पर सवाल खड़े कर रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या