बरेली, उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है।
बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) ने शहर में तौकीर रजा के सहयोगियों से जुड़ी तीन अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, फरीदापुर चौधरी स्थित बैग मैरिज हॉल, वीर सावरकर नगर में नजीर खान का कार गैराज, और कोहड़ापीर में कय्यूम खान की ई-स्कूटर एजेंसी को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है।
BDA अधिकारियों ने बताया कि इन संपत्तियों का निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र और वैधानिक अनुमति के किया गया था।
प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की और सभी निर्माणों को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई शहर में अवैध निर्माणों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में की गई है।
BDA की यह कार्रवाई तौकीर रजा से जुड़े नेटवर्क की जांच का हिस्सा मानी जा रही है।
