Home » देश » UTTARPRADESH » SAMBHAL » संभल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बड़ा मुकदमा दर्ज — SP बोले, “गैंग बनाकर की गई करोड़ों की ठगी”

संभल में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब पर बड़ा मुकदमा दर्ज — SP बोले, “गैंग बनाकर की गई करोड़ों की ठगी”

संभल, उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।
प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके पुत्र पर वित्तीय धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।
संभल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 20 मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस अधीक्षक (SP) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में बताया —

“संभल में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के तहत जावेद हबीब, उनके पुत्र और एक अन्य व्यक्ति पर 20 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
इन लोगों ने गैंग बनाकर लोगों को ठगा और निवेश का झांसा देकर 5 से 7 लाख रुपये कैश में वसूले।”

पुलिस के मुताबिक, अब तक कुल 35 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है, जिनसे लाखों रुपये की ठगी की गई थी।
मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और जांच तेज कर दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने धोखाधड़ी में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या