🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
फिरोज़ाबाद से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर –
थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुई जीके कम्पनी की गाड़ी से कैश लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना मक्खनपुर, थाना शिकोहाबाद, थाना रामगढ़ और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 6 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 1 करोड़ 05 हजार रुपये नकद, लूट के पैसों से खरीदा गया आईफोन और मोटरसाइकिल, साथ ही अवैध असलहे व कारतूस भी बरामद किए हैं।
आपको बता दें कि इन लुटेरों ने 30 सितंबर की सुबह जीके कम्पनी के ड्राइवर को बंधक बनाकर गाड़ी से कैश लूट लिया था। जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत कर इन अपराधियों को पकड़ लिया।
एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इस खुलासे को बड़ी उपलब्धि बताते हुए पुलिस टीमों की सराहना की और साफ किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
👉 बड़ी खबर यह भी है कि गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं और इनकी आपराधिक इतिहास भी लंबा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
📌 फिलहाल, इस बड़ी कामयाबी से पुलिस और जनता दोनों ने राहत की सांस ली है।
