गोंडा। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धानेपुर थाने में तैनात दारोगा अंकित यादव को एंटी करप्शन टीम ने 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दारोगा अंकित यादव ने एक मामले की विवेचना में सहूलियत देने के नाम पर पीड़ित से घूस की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की, जिसके बाद एक ट्रैप टीम गठित की गई।
टीम की निगरानी में मंगलवार को दारोगा को कोतवाली नगर क्षेत्र के एक निजी कमरे में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया गया।
मौके से बरामद हुए 5000 रुपये की नकदी को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में दारोगा से कोतवाली नगर में पूछताछ जारी है।
🗣 सूत्रों का कहना है कि जल्द ही आरोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।
