दिनांक: 07 जून 2025 | स्थान: वृन्दावन, मथुरा
थाना वृन्दावन, मथुरा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या (धारा 105 बीएनएस) के मामले में वांछित ठेकेदार मोहन उर्फ मौनू को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 07 जून 2025 को लगभग 13:30 बजे वृन्दावन क्षेत्र के चुंगी चौराहे के पास सड़क किनारे से की गई।
🔎 मामले का विवरण:
दिनांक 26 अप्रैल 2025 को पीड़ित वादी ने थाना वृन्दावन में एक तहरीर दी थी जिसमें बताया गया कि ठेकेदार मोहन (मौनू), दीपचन्द्र और नगर निगम कर्मियों ने वादी के 22 वर्षीय पुत्र नौरगी लाल से लेवरी (गड्ढा खुदाई) का काम कराया। इस दौरान 11 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंस जाने से नौरगी लाल दब गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना वृन्दावन में मुकदमा संख्या 226/2025 प्रारंभ में धारा 106 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था, जिसे बाद में विवेचना के आधार पर धारा 105 बीएनएस (गैर इरादतन हत्या) में परिवर्तित कर दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: मोहन उर्फ मौनू
-
पिता का नाम: श्रीपाल जादौन
-
निवासी: नगला विष्णु, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद
-
उम्र: लगभग 29 वर्ष
-
गिरफ्तारी स्थान व समय: चुंगी चौराहा, वृन्दावन | दिनांक: 07.06.2025 | समय: 13:30 बजे
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
श्री प्रशान्त कपिल – प्रभारी निरीक्षक, थाना वृन्दावन
-
श्री धर्मेन्द्र कुमार – अपराध निरीक्षक, थाना वृन्दावन
-
उपनिरीक्षक रजत दुबे – चौकी प्रभारी, मथुरा गेट
-
कॉन्स्टेबल सतेन्द्र कुमार – थाना वृन्दावन
गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
