जौनपुर, 01 जून 2025: पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मीरगंज पुलिस ने शांति भंग के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में मीरगंज पुलिस टीम ने आज, 01 जून 2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम बभनियांव और भिदूना (गोगावल) से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदय शंकर गौतम (32 वर्ष), पुत्र कन्हई राम, निवासी बभनियांव, थाना मीरगंज, जौनपुर और सुमिरन पाल (28 वर्ष), पुत्र भोला पाल, निवासी भिदूना (गोगावल), थाना मीरगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। दोनों को शांति भंग के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज सिंह और हेड कांस्टेबल तारकेश्वर यादव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
