श्रावस्ती, 29 मई 2025:
पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिरसिया एवं थाना इकौना पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अवैध शराब बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी:
-
थाना सिरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजू पुत्र रक्षाराम, निवासी सोनपुर, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 06 लीटर अवैध शराब (300 एमएल की 20 बोतलें) बरामद की गईं। इस संबंध में थाना सिरसिया पर धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
-
थाना इकौना पुलिस द्वारा मेराज पुत्र शरीफ, निवासी पठानपुरवा, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
निरोधात्मक कार्रवाई:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति भंग करने के आरोप में कुल 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध पाबंदी हेतु नियमानुसार रिपोर्ट प्रेषित की गई।
वाहन चेकिंग अभियान:
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में विभिन्न स्थानों पर बैरियर/चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की गहन चेकिंग की गई। इस दौरान 217 वाहनों का ई-चालान कर ₹2,76,000/- का शमन शुल्क वसूला गया।
पैदल गश्त:
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा संबंधित कस्बों और क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
श्रावस्ती पुलिस द्वारा की जा रही इन कार्रवाईयों से जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ हो रही है। अभियान आगे भी इसी प्रकार प्रभावी ढंग से जारी रहेगा
