श्रावस्ती, 23 मई 2025 —
पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मल्हीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चमारनपुरवा निवासी प्रमोद कुमार पुत्र तीरथराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना मल्हीपुर में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शांतिभंग के आरोप में 19 गिरफ्तार
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत 19 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन सभी के विरुद्ध पाबंदी के लिए संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती
ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर बैरियर व चेक पोस्ट लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 वाहनों का ई-चालान कर ₹1,05,600/- का शमन शुल्क वसूला गया।
पैदल गस्त से बढ़ी सुरक्षा की भावना
कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा कस्बों व बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
जनपद श्रावस्ती पुलिस की इस मुहिम से न केवल अपराध पर लगाम लग रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा की भावना भी और मजबूत हो रही है।
