Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: विद्युत विभाग में रिफॉर्म्स को लेकर डीएम ने की बैठक, समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

BUDAUN: विद्युत विभाग में रिफॉर्म्स को लेकर डीएम ने की बैठक, समयबद्ध तैयारियों के दिए निर्देश

बदायूं, 19 मई:

जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में विद्युत विभाग से संबंधित रिफॉर्म्स के दृष्टिगत एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक शासन स्तर पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में किए जा रहे सुधारों के क्रम में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जाएं ताकि रिफॉर्म्स के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने मैन मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने एवं अतिरिक्त मैनपावर की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने अभियंताओं को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही आईटीआई के प्रधानाचार्य सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से रिफॉर्म्स से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करने पर बल दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या