Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गंभीरता से निस्तारण के निर्देश

डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गंभीरता से निस्तारण के निर्देश

बदायूं, 17 मई:

जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को तहसील सहसवान में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 54 शिकायती एवं प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। भूमि व राजस्व से जुड़ी शिकायतों के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसी शिकायतों की फोटोग्राफी कराने को भी कहा, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस आमजन की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का एक प्रभावी माध्यम है। शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर फीडबैक लिया जाता है, इसलिए सभी अधिकारी इस कार्य में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से जुटें।

प्राप्त शिकायतों में चकरोड से अवैध कब्जा हटाने, भूमि की पैमाइश, विद्युत मीटर की जांच, राजस्व विवाद, नगर निकाय से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। इनमें से राजस्व विभाग से 33, पुलिस विभाग से 5, विकास विभाग से 6, विद्युत विभाग से 8 और नगर पालिका से 2 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या