Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » MATHURA : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल होकर गिरफ्तार

MATHURA : पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक घायल होकर गिरफ्तार

मथुरा, 15 मई (संवाददाता):
जनपद मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सुनील पुत्र सुभाष, निवासी अमर कॉलोनी, थाना हाईवे, घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली थी कि मु0अ0सं0 432/2025 धारा 192(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुनील पुलिस की गिरफ्त से बचते हुए गोवर्धन की ओर भागने वाला है। इस पर पुलिस ने गुलमोहर कॉलोनी के पास गोवर्धन रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर घबरा गया और बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। बाइक फिसलने से वह गिर गया और खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम ने पेड़ों की आड़ लेकर आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना की पृष्ठभूमि:

उल्लेखनीय है कि 11 मई 2025 को थाना हाईवे क्षेत्र के महेंद्रनगर मोहल्ला, मंडी चौराहा पर स्थित एक डेयरी की दुकान पर कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जबकि दो अन्य लोग भी जख्मी हुए थे।

उक्त मामले में अभियुक्त सुनील की तलाश की जा रही थी, जो आज मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: सुनील पुत्र सुभाष

  • निवासी: अमर कॉलोनी, थाना हाईवे, जनपद मथुरा

  • गिरफ्तारी का स्थान: गुलमोहर कॉलोनी के पास, गोवर्धन रोड

  • समय एवं दिनांक: 15 मई 2025, सुबह 03:52 बजे

बरामद सामान:

  1. एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)

  2. दो जिंदा कारतूस (.315 बोर)

  3. एक खोखा कारतूस

  4. एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

  5. ₹1300 नगद

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  • मु0अ0सं0 432/2025, धारा 192(2), 352, 351(2), 109 बीएनएस, थाना हाईवे, मथुरा

  • अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

थाना हाईवे पुलिस की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मथुरा पुलिस अपराधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही कर रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या