Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » थाना छाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

थाना छाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

मथुरा, 14 मई 2025:
थाना छाता पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दिनांक 13 मई 2025 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कौंकेरा मोड़ से करीब 50 कदम चौमुंहा की तरफ जाकर अभियुक्त विनीत पुत्र महेशचंद्र, निवासी आझई खुर्द, थाना जैत, जनपद मथुरा को समय करीब 19:05 बजे धर दबोचा।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त विनीत (उम्र 21 वर्ष) थाना छाता क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 252/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। यह अभियुक्त एक शातिर अपराधी है और इसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 252/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना छाता मथुरा

  2. मु0अ0सं0 49/2025, धारा 310(2)/317(3) बीएनएस, थाना छाता मथुरा

  3. मु0अ0सं0 53/2025, धारा 109 बीएनएस, पु0मु0 व 3/9/25/27 आर्म्स एक्ट, थाना छाता मथुरा

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा चुकी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बाबू मिश्रा, थाना छाता मथुरा

  2. उप निरीक्षक श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया, थाना छाता मथुरा

  3. उप निरीक्षक श्री हुकम सिंह, थाना छाता मथुरा

  4. हेड कांस्टेबल 1814 गजेन्द्र सिंह, थाना छाता मथुरा

  5. कांस्टेबल 1684 सोहित कुमार, थाना छाता मथुरा

  6. कांस्टेबल 1678 विशाल चौधरी, थाना छाता मथुरा

थाना छाता पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या