Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » मथुरा: “ऑपरेशन जागृति 4.0” के अंतर्गत मथुरा पुलिस ने किया जागरूकता अभियान – महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा संसाधनों की दी जानकारी

मथुरा: “ऑपरेशन जागृति 4.0” के अंतर्गत मथुरा पुलिस ने किया जागरूकता अभियान – महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा संसाधनों की दी जानकारी

मथुरा, 13 मई 2025:
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, आगरा जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन जागृति 4.0” के तहत आज जनपद मथुरा में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना वृन्दावन, राया, जैंत, सुरीर, माँट, रिफाइनरी, बलदेव एवं जमुनापार की पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के तहत पुलिस टीमों ने स्थानीय स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम सभाओं में पहुंचकर महिला एवं बाल अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो कानून, बाल विवाह रोकथाम तथा महिलाओं की गरिमा से जुड़े प्रमुख अपराधों की जानकारी दी।

इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को उनके लिए उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया:

  1. वीमेन पावर लाइन: 1090

  2. पुलिस आपातकालीन सेवा: 112

  3. सीएम हेल्पलाइन नंबर: 1076

  4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर: 1098

  5. वन स्टॉप सेंटर: 181

  6. साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930

  7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन: 102

  8. एम्बुलेंस सेवा: 108

  9. जनसुनवाई पोर्टल एवं स्थानीय थाना हेल्प डेस्क

  10. राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग की जानकारी भी साझा की गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को उनके संवैधानिक अधिकारों, उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों तथा कानूनी प्रावधानों से अवगत कराना रहा, जिससे वे किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में साहसपूर्वक आवाज उठा सकें और समुचित सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संवाद, पम्पलेट वितरण एवं पोस्टर प्रदर्शन जैसे विभिन्न माध्यमों से जागरूकता बढ़ाई गई।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या