Home » देश » UTTARPRADESH » जनपद भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मंगलसूत्र छिनैती कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जनपद भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मंगलसूत्र छिनैती कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भदोही, 11 मई 2025:
ज्ञानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 21 फरवरी 2025 को थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत संजय वन के पास एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अंश कुमार गौड़ को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना ज्ञानपुर पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गोपीगंज फ्लाईओवर के पूर्वी छोर से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र मय लॉकेट बरामद किया गया है।

गौरतलब है कि 21 फरवरी को श्री राजेश मिश्रा, निवासी मर्चवार द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बहू जब दवा लेने के लिए टोटो से ज्ञानपुर जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने संजय वन के पास उससे मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। इस मामले में थाना ज्ञानपुर पर मु.अ.सं. 38/25 धारा 304(2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में पूर्व में इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को भी 28 फरवरी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था। उस समय अभियुक्त के पास से तमंचा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। जबकि अंश कुमार गौड़ मौके से फरार हो गया था।

आज की गिरफ्तारी के बाद उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बी.एन.एस. की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास व अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: अंश कुमार गौड़

  • पिता का नाम: अशोक कुमार गौंड़

  • निवासी: जगुआ सौंधा, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज

  • उम्र: लगभग 18 वर्ष

बरामदगी:

  • एक अदद पीली धातु का मंगलसूत्र मय लॉकेट

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. उप निरीक्षक विवेकानंद सिन्हा

  2. आरक्षी शिव सिंह

  3. आरक्षी वैभव सिंह

थाना ज्ञानपुर की इस सफलता से क्षेत्रीय जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या