Home » देश » UTTARPRADESH » SONBHADRA » सोनभद्र: अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी!

सोनभद्र: अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी!

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:
अखिलेश यादव पुत्र गिरजा यादव, निवासी टोला सोनबरसा, सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

अभियुक्त पर पूर्व से भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे:

  1. मु0अ0सं0 27/2025 – धारा 351(2), 352 बी.एन.एस. थाना रायपुर

  2. मु0अ0सं0 100/2022 – एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं, थाना रायपुर

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय

  • हेड कांस्टेबल विनोद यादव

  • हेड कांस्टेबल आशीष वर्मा

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या