Home » देश » UTTARPRADESH » SONBHADRA » सोनभद्र: कानून व्यवस्था के साथ रिश्तों को भी मजबूती दे रही सोनभद्र पुलिस – महिला थाने की अनूठी पहल

सोनभद्र: कानून व्यवस्था के साथ रिश्तों को भी मजबूती दे रही सोनभद्र पुलिस – महिला थाने की अनूठी पहल

सोनभद्र: जनपद सोनभद्र में पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सामाजिक रिश्तों को भी जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसके माध्यम से टूटते हुए वैवाहिक रिश्तों को पुनः जोड़ने का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आज दिनांक 11 मई 2025 को आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष सविता सरोज के नेतृत्व में कुल 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई। इनमें से 04 जोड़े पति-पत्नी आपसी मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने के लिए सहमत हो गए, जबकि 02 प्रकरणों में दोनों पक्षों ने न्यायालय के माध्यम से कार्यवाही की इच्छा जताई, और 01 मामले में अगली तिथि नियत की गई है

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज व उनकी टीम द्वारा संयम और समझदारी के साथ दंपतियों की पारिवारिक समस्याओं को सुना गया और उन्हें शांतिपूर्ण समाधान की ओर प्रेरित किया गया। यह प्रयास न केवल उनके वैवाहिक जीवन को पुनः पटरी पर लाने में सहायक रहा, बल्कि समाज में पुलिस की मानवीय छवि को भी सुदृढ़ किया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि “अक्सर छोटी-छोटी बातों व गलतफहमियों के कारण दंपतियों के बीच तनाव उत्पन्न हो जाता है। हमारा प्रयास है कि ऐसी स्थितियों में संवाद के जरिये सुलह कराकर परिवारों को टूटने से बचाया जाए।”

पुलिस प्रशासन ने इन सफल प्रयासों के लिए संबंधित जोड़ों को उनके भविष्य के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या