Home » देश » पुलिस अधीक्षक ने थाना सोनवा क्षेत्र में किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा चन्द्रखा बुजुर्ग चौकी निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक ने थाना सोनवा क्षेत्र में किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा चन्द्रखा बुजुर्ग चौकी निर्माण स्थल का भी किया निरीक्षण

बहराइच, 10 मई 2025। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया ने दिनांक 09 मई को थाना सोनवा अंतर्गत रतनापुर क्षेत्र में सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान श्री चौरसिया भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त पर निकले। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की विशेष रूप से तलाशी ली गई। सीमा क्षेत्र में पुलिस बल को अलर्ट मोड में तैनात कर सतर्कता के निर्देश दिए गए।

जन संवाद के माध्यम से जागरूकता

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आमजन से सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का अनुरोध भी किया।

चन्द्रखा बुजुर्ग चौकी का निरीक्षण

इसी क्रम में उन्होंने थाना सोनवा क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन पुलिस चौकी चन्द्रखा बुजुर्ग का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण प्रगति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार की निरंतर गश्त, चेकिंग निरीक्षण से अपराध पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या