Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: जिलाधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, ई-ग्रंथालय पर अपलोडिंग व अतिरिक्त हॉल निर्माण के दिए निर्देश

BUDAUN: जिलाधिकारी ने किया जिला पुस्तकालय का निरीक्षण, ई-ग्रंथालय पर अपलोडिंग व अतिरिक्त हॉल निर्माण के दिए निर्देश

बदायूं, 09 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध समस्त पुस्तकों का विवरण ई-ग्रंथालय पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही पुस्तकों को सेक्शन वाइज कैटलॉग के रूप में व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान, शिक्षा और संस्कार का केंद्र है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र एवं आमजन लाभान्वित होते हैं। इस कारण यहां की व्यवस्था बेहतर और तकनीकी रूप से सुदृढ़ होनी चाहिए।

प्रथम तल पर हॉल निर्माण का प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय के प्रथम तल पर एक नया हॉल बनाने की संभावना का भी अवलोकन किया और निर्देश दिया कि इस विषय में कार्यदायी संस्था से स्थल निरीक्षण कराकर आख्या उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त हॉल बनने से अधिक लोगों को अध्ययन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

16 हजार पुस्तकों का होगा डिजिटल विवरण

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि पुस्तकालय में कुल 16,000 पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनमें से 5,000 पुस्तकों का विवरण पहले ही ई-ग्रंथालय पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। शेष पुस्तकों को भी शीघ्र पोर्टल पर उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार, प्रभारी पुस्तकालय अध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या