बदायूँ, 08 मई — राज्य कर विभाग, बदायूँ में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जीएसटी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर आयुक्त, ग्रेड-02 (वित्तीय अनुश्रवण शाखा), बरेली श्री आशीष निरंजन ने की। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों और अधिवक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त ने व्यापारियों को अधिकाधिक पंजीयन कराने और समय पर जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीएसटी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित और पारदर्शी कर व्यवस्था से न केवल सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, बल्कि व्यापारियों को भी दीर्घकालिक लाभ मिलता है।

बैठक में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) श्री के. के. गुप्ता, संयुक्त आयुक्त (वि. अनु. शा.), बरेली श्रीमती नीलम रानी, उपायुक्त श्री विजय सोनी, डॉ. संजीव पाठक, श्री रवि कुमार, सहायक आयुक्त श्री दिव्य प्रकाश सिसौदिया, श्रीमती आकांक्षा पाण्डेय, श्री चन्द्रशेखर सिंह तथा विभिन्न व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में उपस्थित व्यापारियों ने विभाग की इस पहल की सराहना की और जीएसटी नियमों का पालन करने का आश्वासन भी दिया।
