श्रावस्ती, 07 मई 2025
जनपद श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम चौरसिया के निर्देशानुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दिनांक 06 मई 2025 को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए तीन अभियुक्तों को अवैध शराब व नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, वहीं शांतिभंग करने के आरोप में 12 व्यक्तियों को भी हिरासत में लेकर रिपोर्ट भेजी गई।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी:
-
थाना इकौना पुलिस ने अभियुक्त मेराज पुत्र मोहम्मद शरीफ (निवासी खैरसाह बनकटी, थाना इकौना) को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियोग धारा 60 आबकारी अधिनियम में दर्ज किया गया है।
-
थाना कोतवाली भिनगा पुलिस ने अभियुक्त नानभईया पुत्र सुंदर यादव (निवासी असईपुरवा) के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया। अभियोग धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में पंजीकृत।
-
थाना इकौना पुलिस ने अभियुक्त राज पुत्र जिब्राइल (निवासी पंचपीरानपुरवा) को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया। अभियोग धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में दर्ज किया गया।
निरोधात्मक कार्यवाही:
जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पाबंदी की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
वाहन चेकिंग अभियान:
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जनपद भर में चेक पोस्ट/बैरियर लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 125 वाहनों का ई-चालान कर कुल ₹1,67,500/- का शमन शुल्क वसूला गया।
पैदल गश्त व जनता संवाद:
जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा/इकौना के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान व्यापारियों व आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
