Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दो बाइकों को किया सीज, 20 हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले दो बाइकों को किया सीज, 20 हजार का जुर्माना

फिरोजाबाद, 02 मई 2025 —
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने गांधी चौराहा पर चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। दो बाइकों को मॉडिफाइड “पटाका” साइलेंसर लगाकर स्टंट करते हुए पकड़ा गया, जिन पर कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार आकाश यादव पुत्र दिनेश यादव, निवासी मोहल्ला कोटला माता का मंदिर थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, अपनी बुलेट बाइक (UP-83-BA-9394) से स्टंट कर रहा था। वहीं, दूसरी कार्रवाई विष्णु पुत्र यादराम, निवासी सोफीपुर चंदवार थाना बसई मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद की अपाचे बाइक (UP-83-AV-3277) पर की गई।

दोनों मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे, जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ सड़क पर स्टंट से आमजन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों बाइकों को धारा 207 एमवी एक्ट व रैश ड्राइविंग के अंतर्गत सीज कर दिया और प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का चालान भी किया गया।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें और सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या