फिरोजाबाद, 02 मई 2025
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित ने आज रिज़र्व पुलिस लाइन फिरोजाबाद में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड के दौरान एसएसपी महोदय ने अनुशासन, साज-सज्जा एवं फिजिकल फिटनेस के प्रति पुलिसकर्मियों की प्रतिबद्धता की सराहना की।
फिटनेस पर विशेष जोर
परेड के बाद महोदय द्वारा परेड ग्राउंड पर उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई गई। इस दौरान उन्होंने टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्नआउट (वर्दी, जूते, साफ-सफाई आदि) भी चेक किया और जरूरी सुझाव दिए।
शाखाओं का निरीक्षण और आवश्यक दिशा-निर्देश
इसके उपरांत एसएसपी श्री दीक्षित ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर अद्यतन और पूर्ण रूप से व्यवस्थित रखें जाएं, ताकि प्रशासनिक कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे।
अर्दली कक्ष का आयोजन
निरीक्षण के पश्चात पुलिस लाइन स्थित सभागार में अर्दली कक्ष का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल के कार्यों की समीक्षा की गई और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुशासन, समयबद्ध कार्य निष्पादन एवं जनता से सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद/पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन फिरोजाबाद, तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
