जौनपुर, 02 मई 2025:
जनपद जौनपुर में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सरपतहाँ पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सरपतहाँ के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कुल पाँच अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
-
रामदवर बिन्द, पुत्र सतई
-
नितिन बिन्द, पुत्र जवाहरलाल बिन्द — दोनों निवासी नरियवाँ, सुईथाकला, थाना सरपतहाँ
-
बृजेन्द्र कुमार, पुत्र स्व. केदारनाथ
-
गोविन्द प्रसाद, पुत्र स्व. केदारनाथ — दोनों निवासी सरपतहाँ
-
लाल मुहम्मद, पुत्र अरशद — निवासी ग्राम पट्टीनरेन्द्रपुर, थाना सरपतहाँ, जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक प्रद्युम्नमणि त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विवेकानंद सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल रघुपति राम, तथा थाना सरपतहाँ की अन्य पुलिस टीम।
थाना सरपतहाँ पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में मदद मिली है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना की है।
