Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » ऑपरेशन जागृति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

ऑपरेशन जागृति 4.0 के तहत मथुरा पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

मथुरा, 02 मई 2025:
श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन जागृति 4.0 के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जनपद मथुरा की पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

थाना जमुनापार, बलदेव, राया, सुरीर और गोविन्दनगर की पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी समस्याओं और अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध कानून, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह की मनाही और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपराधों के प्रति लोगों को सजग किया गया।

इसके अतिरिक्त, महिला हिंसा व आपात स्थितियों में उपयोगी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी जनसामान्य को दी गई:

  1. वीमेन पावर लाइन – 1090

  2. पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

  3. सीएम हेल्पलाइन – 1076

  4. चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098

  5. वन स्टॉप सेंटर – 181

  6. साइबर हेल्पलाइन – 1930

  7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन – 102

  8. एम्बुलेंस सेवा – 108

  9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क, तथा राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग से जुड़ी सुविधाओं की भी जानकारी साझा की गई।

इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं को न केवल उनके अधिकारों की जानकारी देना था, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना भी है। मथुरा पुलिस की यह पहल जनमानस द्वारा सराहनीय बताई गई।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या