Home » देश » UTTARPRADESH » MATHURA » मथुरा: थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

मथुरा: थाना सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद मथुरा के थाना सुरीर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अपराध के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मांट के निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरीर प्रभारी श्री अभय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दिनांक 01 मई 2025 को शाम करीब 6:15 बजे भिदौनी की ओर से आ रहे एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। पूछताछ में युवक की पहचान अमित कुमार पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी औहावा थाना सुरीर, उम्र लगभग 22 वर्ष के रूप में हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सुरीर पर मु0अ0सं0 0095/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

नाम: अमित कुमार
पिता का नाम: प्रदीप कुमार
निवासी: औहावा, थाना सुरीर, जनपद मथुरा
उम्र: लगभग 22 वर्ष

बरामदगी:

  • 01 अदद तमंचा (.315 बोर)

  • 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर)

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  1. श्री अभय शर्मा – प्रभारी निरीक्षक, थाना सुरीर

  2. उ0नि0 श्री अमित कुमार

  3. उ0नि0 श्री मानकचन्द शर्मा

  4. है0का0 राघवेन्द्र सिंह (क्र.सं. 1015)

  5. है0का0 अरमान अली (क्र.सं. 149)

पुलिस की इस सतर्कता व सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है। जनपद मथुरा में अवैध शस्त्रधारियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या