Home » देश » UTTARPRADESH » BULANDSHAR » सरिया चोरी में लिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

सरिया चोरी में लिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद बुलन्दशहर के थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात 01/02 मई 2025 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार शातिर सरिया चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक सरिया लदा ट्रक एवं एक ट्रैक्टर बरामद किया गया।

गिरफ्तारी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुकदमा संख्या 400/25 धारा 305(3)/317(2)/316(2)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते इस प्रकार हैं:

  1. शहनवाज पुत्र मौहब्बत, निवासी नहाली, थाना भौजपुर, कमिश्नरेट गाजियाबाद

  2. बिलाल पुत्र मुबारक, निवासी नहाली, थाना भौजपुर, कमिश्नरेट गाजियाबाद

  3. मनोज पुत्र मागेराम, निवासी ग्राम सावली, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर

  4. नितिन पुत्र रोहतास, निवासी पाली माकरी, थाना डबुआ कॉलोनी, जनपद फरीदाबाद

बरामदगी:

  • एक ट्रक (PB 07AS 9398) सरिया लदा कुल वजन 44,850 किलो

  • एक ट्रैक्टर (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) सरिया लदा कुल वजन 48,430 किलो

घटना का खुलासा:
पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त शहनवाज ने बताया कि वह अम्बा शक्ति फैक्ट्री, जोखाबांद से सरिया लेकर आता था। ट्रक को पार्किंग में खड़ा कर, पार्किंग कर्मचारियों की मदद से वह चोरी से सरिया उतार लेते थे और उतने ही वजन के पत्थर ट्रक में रखकर कांटे पर वजन करा लेते थे। इसके बाद असली रसीद मालिक को दिखाकर चोरी का सरिया मनोज व अन्य साथियों को सस्ते दामों में बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते थे।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • श्री अनिल कुमार शाही, प्रभारी निरीक्षक, थाना सिकन्द्राबाद

  • उपनिरीक्षक मेजर सिंह, श्रीओम गौतम, दल सिंह

  • हैड कांस्टेबल ओमबीर, मंजीत, अमित बैसला

  • कांस्टेबल कमल व अमित कुमार

थाना सिकन्द्राबाद पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से इस संगठित चोरी की घटना का समय रहते भंडाफोड़ हो सका। पुलिस की इस कार्रवाई की आमजन व व्यापारियों में सराहना की जा रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या