फिरोजाबाद, 30 अप्रैल 2025
जनपद फिरोजाबाद में थाना लाइनपार पुलिस ने मानवता और कर्तव्य का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गुमशुदा 6 वर्षीय मासूम बच्ची परी को मात्र 12 घंटे के भीतर खोजकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत की गई।
घटना की जानकारी के अनुसार, थाना लाइनपार क्षेत्रान्तर्गत लेबर कॉलोनी में एक बच्ची अकेली भटकती हुई मिली, जिसकी पहचान परी पुत्री शानू जैन, निवासी हिमायूंपुर, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद के रूप में हुई। बच्ची रास्ता भटक जाने के कारण घर से बिछड़ गई थी।
सूचना मिलते ही थाना लाइनपार पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बच्ची के परिजनों की तलाश प्रारंभ की और गहन खोजबीन के बाद 12 घंटे के भीतर परिजनों से संपर्क कर बच्ची को सकुशल माता संध्या एवं अन्य परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत अद्भुत संवेदनशीलता
इस संपूर्ण अभियान में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा झलकती है। बच्ची के परिवारजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस टीम की इस प्रशंसनीय भूमिका की सराहना की।
बच्ची को सुपुर्द करने वाली पुलिस टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक संजुल पाण्डेय, थाना लाइनपार
-
का0 244 कन्हैया सिंह, थाना लाइनपार
-
महिला का0 116 सृष्टि शाक्य, थाना लाइनपार
“ऑपरेशन मुस्कान” जैसी पहलें पुलिस की संवेदनशील और जनहितकारी छवि को मजबूत करती हैं। थाना लाइनपार पुलिस की यह सफलता न केवल कानून व्यवस्था के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
