फिरोजाबाद, 01 मई 2025
थाना लाइनपार पुलिस ने आज एक अहम सफलता हासिल करते हुए हत्या के मुकदमे में वांछित अपराधी अजय उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई, जिसका उद्देश्य जनपद के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।
पुलिस टीम को यह सफलता अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिली। अभियुक्त को आज दिनांक 01 मई 2025 को वाजिदपुर अंडरपास से ठार कठेंगर जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार किया गया। यह वही अजय उर्फ भूरा है, जो थाना लाइनपार में दर्ज मु0अ0सं0-43/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस के मामले में हत्या का आरोपी है और काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: अजय उर्फ भूरा
-
पिता का नाम: स्व. कालीचरन
-
निवासी: नगला विश्नु, थाना लाइनपार, जनपद फिरोजाबाद
दर्ज आपराधिक मुकदमा:
-
मु0अ0सं0-43/2025 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद
गिरफ्तारी स्थल:
-
वाजिदपुर अंडरपास से ठार कठेंगर की ओर जाने वाला मार्ग, थाना लाइनपार क्षेत्र
गिरफ्तारी के बाद की कार्रवाई:
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
-
श्री संजुल पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक, थाना लाइनपार
-
व0उ0नि0 योगेश कुमार, थाना लाइनपार
-
का0 244 कन्हैया रावत, थाना लाइनपार
-
का0 368 जयदेव सिंह, थाना लाइनपार
थाना लाइनपार पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जनपद पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस तरह की कड़ी कार्रवाई से यह संदेश साफ है कि अपराध कर बच निकलना अब मुमकिन नहीं।
