Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना: 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

BUDAUN: निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना: 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

दायूं, 30 अप्रैल: उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क टूल किट्स वितरण योजना के अंतर्गत जनपद बदायूं के ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक कारीगरों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह योजना वर्ष 2025-26 के लिए है, जिसमें आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन, मोटराइज्ड दोना-पत्तल मशीन एवं हनी बॉक्स टूल किट्स का वितरण किया जाएगा।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि योजना का लाभ सामान्य जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय एवं विशेष रूप से भुर्जी जाति के पारंपरिक स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2025, शाम 5:00 बजे तक विभागीय वेबसाइट www.upkvib.gov.in के ऑनलाइन टूलकिट्स पंजीकरण एवं आवंटन पोर्टल पर किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्राप्त आवेदनों का चयन गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा, जिसमें आर्थिक रूप से अत्यंत पिछड़े वर्गों एवं बीपीएल परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, मोहल्ला शहवाजपुर, पुरानी चुंगी, बरेली रोड, बदायूं में भी जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड

  • जाति प्रमाण पत्र

  • मूल निवास प्रमाण पत्र

  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र

  • पासपोर्ट साइज फोटो

  • राशन कार्ड

  • परिवार आईडी

  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर

उक्त योजना ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु एक प्रभावी पहल है। इच्छुक अभ्यर्थी समय से आवेदन करें।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या