Home » देश » UTTARPRADESH » FIROZABAD » फिरोजाबाद: महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त कमल सिंह उर्फ सत्या गिरफ्तार

फिरोजाबाद: महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त कमल सिंह उर्फ सत्या गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 30 अप्रैल 2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। महिला संबंधी अपराध में वांछित अभियुक्त कमल सिंह रजत उर्फ बॉबी सत्या को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 92/2025 धारा 69/352/351(3)/123/109/75 बी.एन.एस के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में की गई।

थाना मक्खनपुर पुलिस की कार्रवाई, फरार अभियुक्त बॉबी सत्या को दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमल सिंह रजत उर्फ बॉबी सत्या पुत्र रामनिवास निवासी सैलई थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे:

  1. प्र0नि0 श्री अनिल कुमार सिंह

  2. उ0नि0 यशपाल सिंह

  3. उ0नि0 विनय कुमार
    (थाना मक्खनपुर, जनपद फिरोजाबाद)

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या