मऊ, उत्तर प्रदेश – अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने आज दिनांक 29 अप्रैल 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी बरबोझी मार्ग से की गई, जहाँ पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस (315 बोर) बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष कुमार पुत्र शिवचन्द प्रसाद, निवासी फैजुल्लाहपुर थाना कोपगंज जनपद मऊ के रूप में हुई है। अभियुक्त के खिलाफ थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 185/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय चालान किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
-
उ0नि0 प्रवीण सिंह
-
हे0का0 सुरेन्द्र यादव
-
का0 अभिषेक यादव
-
का0 रामबहादुर
-
का0 चन्दन कुमार (थाना मुहम्मदाबाद, जनपद मऊ)
पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता मिली है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
