Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर हमला, 30 घायल — महिलाओं से की गई अभद्रता, जेवर लूटे

BUDAUN: मुंडन संस्कार से लौट रहे परिवार पर हमला, 30 घायल — महिलाओं से की गई अभद्रता, जेवर लूटे

बदायूं, उत्तर प्रदेश – बदायूं जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहाँ मुंडन संस्कार से लौट रहे एक हिंदू परिवार पर कथित तौर पर मुस्लिम युवकों की भीड़ ने हमला कर दिया। इस हमले में करीब 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई महिलाएं शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हमला सोमवार देर शाम हुआ जब पीड़ित परिवार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर समारोह से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि परिवार भजन गाते हुए लौट रहा था, तभी रास्ते में दर्जनों हमलावरों ने सड़क पर बाइकें आड़ी-तिरछी खड़ी कर ट्रॉली को रोक लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमलावरों ने महिलाओं से अभद्रता की और उनके आभूषण लूट लिए। इस हिंसक घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों द्वारा हमला करने के बाद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। हालांकि, देर रात पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है।

घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस का कहना है कि स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या