– 29 अप्रैल 2025, फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन जागृति फेज-04” के तहत फिरोजाबाद पुलिस द्वारा जिले भर में सघन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के आदेशों के अनुपालन में यह अभियान 17 अप्रैल से 16 मई 2025 तक जनपद के विभिन्न ब्लॉकों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों और वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा है।
दिनांक 29 अप्रैल 2025 को जनपद के 33 विभिन्न स्थानों—जिनमें 18 स्कूल, 3 वार्ड और 13 ग्राम पंचायतें शामिल हैं—में पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता रैलियाँ, संगोष्ठियाँ व संवाद सत्र आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं, छात्राओं, अभिभावकों व अध्यापकों को अभियान के मुख्य बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अभियान के मुख्य बिंदु:
???? महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की जानकारी
???? महिलाओं को मोहरा बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज करने की प्रवृत्ति पर चर्चा
???? किशोर अवस्था में प्रेम प्रसंग व पलायन जैसे मुद्दों पर चेतना
???? साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा के उपाय
???? नशे के दुष्परिणामों से बचाव के सुझाव
???? पारिवारिक विघटन से जुड़ी समस्याओं पर संवाद
प्रमुख स्थान जहाँ अभियान आयोजित हुआ:
-
थाना दक्षिण – मोहल्ला जोसियान, वार्ड-39
-
थाना लाइनपार – आरजीएस इंटर कॉलेज गुदाऊ
-
थाना रजावली – टीएसपीएस इंटरनेशनल स्कूल
-
थाना सिरसागंज – सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल
-
थाना टूंडला – दीनबंधु इंटर कॉलेज उसायनी
-
थाना जसराना – एसवीएल इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद
-
थाना फरिहा – कस्बा फरिहा, आदि
जनपद के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व राजपत्रित अधिकारी इस जन-जागरूकता कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं और समाज को सकारात्मक दिशा में जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
फिरोजाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को क्षेत्रवासियों द्वारा सराहा जा रहा है, जिससे महिलाओं व बालिकाओं के बीच आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो रहा है।
– संवाददाता, फिरोजाबाद
