जौनपुर | दिनांक: 29 अप्रैल 2025
जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेवढ़िया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक वांछित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष नेवढ़िया के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने सोमवार को ग्राम हथेरा निवासी वारण्टी को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
पप्पू उर्फ झप्पा, पुत्र राजेन्द्र मुसहर, निवासी ग्राम हथेरा, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 32 वर्ष
-
अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0 1889/18, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण:
अभियुक्त को दिनांक 29.04.2025 को प्रातः 11:40 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
-
उ0नि0 रणजीत सिंह कुशवाह, थाना नेवढ़िया
-
हे0का0 चन्द्रेश सिंह, थाना नेवढ़िया
-
पीआरडी राजेश्वर, थाना नेवढ़िया
जनपद पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों में भय एवं आम जनता में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करती है।
– संवाददाता, जौनपुर
