सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन एवं बिना परमिट खनिज परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बिना परमिट के गिट्टी परिवहन कर रहे वाहन को पकड़ते हुए चालक को गिरफ्तार किया और अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कार्यवाही का विवरण:
दिनांक 29 अप्रैल 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने वाहन संख्या UP64CT3098 को बिना वैध परमिट के गिट्टी लदे परिवहन करते हुए पकड़ लिया। मौके से वाहन चालक ओम प्रकाश पुत्र कन्हैया लाल, निवासी ग्राम पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 31 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 420/2025 धारा 303(2), 317(2), 61(2)(बी) भारतीय न्याय संहिता, 3(1)/58/72(6) उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली, 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नामजद वांछित अभियुक्त:
-
वाहन संख्या UP64CT3098 का स्वामी (नाम व पता अज्ञात)
-
स्टोन क्रशर त्रिपती बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स के स्वामी विपिन तिवारी
-
भण्डारण अनुज्ञप्तिधारी जय हिन्द सप्लायर, प्रोपराइटर श्री ओमप्रकाश यादव, निवासी – बिल्ली, कमला पेट्रोल पम्प के पास, ओबरा, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
-
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज
-
ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, जनपद सोनभद्र
-
खान निरीक्षक मनोज कुमार सिंह
-
उ0नि0 राम अवध यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज
अग्रिम विवेचना जारी है, और नामजद अभियुक्तों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। यह कार्यवाही पुलिस व खनन विभाग की सतर्कता और प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्पर हैं।
