आजमगढ़, 29 अप्रैल 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में आज पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने की।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष और न्यायसंगत जांच करें तथा विधिक निस्तारण सुनिश्चित करें।
पुलिस विभाग की इस पहल को जनता के बीच सकारात्मक रूप में देखा जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो सकेगा।
