सोनभद्र, 29 अप्रैल 2025:
आज रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह द्वारा मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का गहन निरीक्षण किया गया। परेड के बाद शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों को दौड़ लगवाई गई।
निरीक्षण के दौरान एएसपी महोदय ने अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल करवाई। साथ ही यू.पी.-112 सेवा के वाहनों तथा थानों से आए वाहनों की गहनता से चेकिंग भी की गई। इस दौरान पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली और उनकी गुणवत्ता की भी जांच की।
इसके बाद पुलिस लाइन चुर्क स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द ने एएसपी महोदय को सलामी दी, जिसे उन्होंने सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पूरे पुलिस लाइन परिसर का भी दौरा किया गया। उन्होंने साफ-सफाई एवं व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
-
शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ करवाई गई।
-
टोलीवार ड्रिल के माध्यम से अनुशासन व एकरूपता का अभ्यास कराया गया।
-
यू.पी.-112 वाहनों की चेकिंग कर सुरक्षा उपकरणों की समीक्षा की गई।
-
गार्द रजिस्टर की पेशी एवं क्वार्टर गार्द सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
पुलिस कर्मियों में इस निरीक्षण एवं दिशा-निर्देशों के माध्यम से कार्य के प्रति और अधिक सजगता एवं अनुशासन की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।
