बदायूं, 28 अप्रैल 2025:
जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास खंड सालारपुर की ग्राम पंचायत बिनावर को आवंटित निष्पादन अनुदान एवं निरस्त कार्यों से बची धनराशि का उपयोग नए विकास कार्यों के लिए किए जाने पर विचार किया गया।
ग्राम पंचायत बिनावर के सचिव द्वारा अन्य नए विकास कार्यों के प्रस्ताव जनपद स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत की जाए, जिसके आधार पर आगे की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निष्पादन अनुदान का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्राम पंचायत में टिकाऊ और आवश्यक विकास कार्य संपन्न हो सकें।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित:
-
मुख्य विकास अधिकारी
-
जिला पंचायत राज अधिकारी
-
खंड विकास अधिकारी सालारपुर
-
अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
-
सहायक विकास अधिकारी (पं०) सालारपुर
-
सचिव ग्राम पंचायत बिनावर
-
ग्राम प्रधान बिनावर
बैठक का उद्देश्य ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को पारदर्शी, सुचारु और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना रहा, ताकि ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिल सके।
