Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » BUDAUN: 04 मई को आयोजित होगी नीट परीक्षा, बदायूं में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

BUDAUN: 04 मई को आयोजित होगी नीट परीक्षा, बदायूं में केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

दायूं, 28 अप्रैल 2025:
राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2025 के सफल, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन हेतु जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जिले के परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी है। यह परीक्षा 04 मई 2025 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्षता सुनिश्चित करने और भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी नामित मजिस्ट्रेटों की होगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट, साइबर कैफे या पीसीओ परीक्षा के दौरान खुले नहीं रहेंगे।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

  • केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं : 480 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी बिल्सी रिपुदमन सिंह (मो. 9454415836)

  • एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज बदायूं : 480 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह (मो. 9454415835)

  • श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं : 720 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार (मो. 9454415833)

  • पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं : 384 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह (मो. 9454415838)

  • पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं : 384 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्णा (मो. 9454415837)

  • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय शेखूपुर : 288 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बिसौली प्रवर्धन शर्मा (मो. 7982087266)

  • हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं : 103 परीक्षार्थी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट – उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्सी विनोद कुमार सिंह (मो. 7398917496)

इसके अतिरिक्त जिला राजस्व अधिकारी प्रियंका (मो. 8859497389) और उप जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं कल्पना जायसवाल (मो. 8707868179) को आरक्षित मजिस्ट्रेट के रूप में रखा गया है।

नगर मजिस्ट्रेट को मिली विशेष जिम्मेदारी:
डीएम ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान बदायूं नगर क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल की होगी।

व्यापक तैयारियां:
जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल आयोजन हेतु पुलिस व्यवस्था, कक्ष निरीक्षक नियुक्ति, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सफाई कार्य, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष संचालन, अग्निशमन, खाद्य सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या