Home » देश » UTTARPRADESH » JAUNPUR » JAUNPUR: गौराबादशाहपुर में भुईली पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन

JAUNPUR: गौराबादशाहपुर में भुईली पुलिस बूथ का भव्य उद्घाटन

जौनपुर, 28 अप्रैल 2025
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आज थाना गौराबादशाहपुर अंतर्गत बनकर तैयार हुए भुईली पुलिस बूथ का उद्घाटन संपन्न हुआ।

भुईली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस पुलिस बूथ की स्थापना की गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव ने फीता काटकर पुलिस बूथ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत रजक, थाना गौराबादशाहपुर के प्रभारी निरीक्षक श्री फूलचन्द पाण्डेय सहित थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, पत्रकार बंधु तथा थाना गौराबादशाहपुर के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक सराहनीय कदम बताया।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित बातम्या