Home » देश » UTTARPRADESH » MEERUT » MEERUT: मेरठ खाद्य प्रयोगशाला का NABL प्रमाणन हुआ कालातीत, आयुक्त ने सख्त आदेश जारी किए

MEERUT: मेरठ खाद्य प्रयोगशाला का NABL प्रमाणन हुआ कालातीत, आयुक्त ने सख्त आदेश जारी किए

लखनऊ:
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश की मेरठ स्थित प्रयोगशाला का NABL प्रमाणीकरण 2024 में कालातीत हो गया है। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री राजेश कुमार ने सोमवार को एक पत्र जारी कर अपर आयुक्त (प्रशासन) को दैनिक अनुश्रवण कर सभी लंबित NABL और इंट्रीग्रेटेड NABL प्रमाणीकरण कार्यवाही को तत्काल पूर्ण कराने का आदेश दिया है।

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि प्रयोगशालाओं की जांच रिपोर्टों की वैधानिकता न्यायालयों में प्रभावी बनी रहे, इसके लिए प्रमाणन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही मेरठ प्रयोगशाला का प्रमाणीकरण कालातीत होने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर तत्काल रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त कार्यालय से जारी पत्र में समस्त सहायक आयुक्तों को भी सतर्क करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित कार्यों की निगरानी करें और समयसीमा में प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं।

यह कार्रवाई प्रयोगशाला व्यवस्थाओं में सुधार और खाद्य सुरक्षा मामलों में साक्ष्यों की कानूनी वैधता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या