जनपद बस्ती के प्रा०वि० रामापुर में तैनात सहायक अध्यापक विजय पटेल को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनूप कुमार द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, विजय पटेल ने शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में मोबाइल नंबर 9451905321 से एक संदेश भेजा, जिसमें आतंकवाद और ब्राम्हणवाद की तुलना की गई थी। इस टिप्पणी से ब्राम्हण समाज में आक्रोश फैल गया है और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है।
डीबीएसए ने विजय पटेल को निर्देशित किया है कि वे 2 दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। स्पष्टीकरण न देने या असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा सकती है।
प्रशासन ने साफ किया है कि शिक्षक आचरण नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
