Home » देश » UTTARPRADESH » BIJNORE » बिजनौर: पहलगाम हमले में मृतकों की गलत सूची डालने वाले शिक्षक पर धमकी का आरोप, BSA ने जांच के दिए आदेश

बिजनौर: पहलगाम हमले में मृतकों की गलत सूची डालने वाले शिक्षक पर धमकी का आरोप, BSA ने जांच के दिए आदेश

बिजनौर, 28 अप्रैल 2025।
जनपद बिजनौर में एक शिक्षक द्वारा वाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की भ्रामक सूची डालने का मामला सामने आया है। सूची में मृतकों के नामों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 17 मुस्लिम लोगों को मृतक बताया गया। विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने दूसरे शिक्षक को फोन कर धमकी भरे लहजे में कहा, “ज्यादा बड़ा देशभक्त मत बनो, भुगत लेना पड़ेगा।”

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर अलीमुद्दीन के सहायक अध्यापक कपिल जैन ने बीएसए कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय साहनपुर द्वितीय में तैनात शिक्षक मुदस्सिर नजर, जो ‘उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ’ नामक वाट्सएप ग्रुप का एडमिन है, ने 24 अप्रैल को हमले के मृतकों की भ्रामक सूची ग्रुप में साझा की।

कपिल जैन समेत अन्य शिक्षकों ने जब इसका विरोध किया और सही सूची साझा की तो मुदस्सिर नजर भड़क गया। अगले दिन उसने कपिल जैन को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और सीधी धमकी देते हुए कहा कि वह “धमकी नहीं देता, सीधे करके दिखाता है।”

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) योगेंद्र कुमार ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए एबीएसए चरण सिंह को मामले की जांच सौंपी है। शिकायत दर्ज कराते समय अन्य शिक्षक भी कपिल जैन के साथ मौजूद रहे।

स्थानीय शिक्षक समुदाय में इस घटना को लेकर नाराजगी का माहौल है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

namesteyindia
Author: namesteyindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या