Home » देश » UTTARPRADESH » BUDAUN » डीएम अवनीश राय ने किया बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण, जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

डीएम अवनीश राय ने किया बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण, जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

बदायूं, 26 अप्रैल।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को सिंचाई विभाग बाढ़खण्ड द्वारा कराए जा रहे बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी कार्य जून 2025 के प्रथम सप्ताह तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।

कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी ने तहसील सदर के चंदनपुर हुसैनपुर तटबंध पर ग्राम ढाक नगला में लगभग 3.6 करोड़ रुपए, तहसील सहसवान के गंगा महावा तटबंध पर ग्राम नगला बरन में लगभग 3.46 करोड़ रुपए और ग्राम नगला कोतल में लगभग 1.21 करोड़ रुपए की लागत से कराए जा रहे कटान रोधी और अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण होने चाहिए ताकि आगामी बाढ़ के मौसम में किसी भी प्रकार की आपदा से जनजीवन सुरक्षित रह सके।

ग्रामवासियों से संवाद और सहायता के निर्देश
जिलाधिकारी ने मौके पर ग्रामवासियों से भी संवाद किया, उनकी समस्याएं जानीं और आश्वासन दिया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे जनपद कंट्रोल रूम (05832-266052) या मोबाइल नंबर (7505389289) पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट या संबंधित तहसील कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

फसल बीमा कराने पर जोर
डीएम ने निर्देश दिए कि जो भी गांव पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे हैं, वहां के किसानों का शत प्रतिशत फसल बीमा कराया जाए, ताकि आपदा की स्थिति में मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को परस्पर समन्वय और माइक्रो प्लान के साथ कार्य करने और ग्रामों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

आठ बाढ़ प्रबंधन कार्य प्रगति पर
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग बाढ़खंड उमेश चंद्र ने जानकारी दी कि जनपद में कुल 8 बाढ़ प्रबंधन कार्य प्रगति पर हैं, जिनकी कुल लागत लगभग 15 करोड़ रुपए है। इनमें से दो कार्य तहसील सहसवान, चार कार्य तहसील दातागंज और दो कार्य तहसील सदर क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा, उप जिलाधिकारी सहसवान प्रेमपाल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

namesteyindia
Author: namesteyindia

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मनोरंजन
संबंधित बातम्या